पिछले चार वर्षों में भारत की नागरिकता पाने वाले विदेशियों में 77 फीसदी पाकिस्तानी : RTI

By: Ankur Sat, 22 Aug 2020 6:16:23

पिछले चार वर्षों में भारत की नागरिकता पाने वाले विदेशियों में 77 फीसदी पाकिस्तानी : RTI

आरटीआई के माध्यम से आमजन द्वारा भी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। जम्मू निवासी रमन शर्मा की ओर से एक आरटीआई लगाई गई थी जिसमें पिछले चार वर्षों में कितने विदेशियों ने भारतीय नागरिकता प्राप्त की यह जानकारी दी गई। इसके अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 2664 विदेशियों को भारतीय नागरिकता दी गई जिसमें से 77 फीसदी लोग पकिस्तान से हैं।

आरटीआई में बताया गया कि 43 देशों के 2664 लोगों ने भारतीय नागरिकता ली। इसमें पाकिस्तान के 2063 व 188 अफगानी हैं। बांग्लादेश के 97 लोग हैं। 2020 में अब तक 328 पाकिस्तानी, एक अफगानी और एक बांग्लादेशी को नागरिकता मिली।

जानकारी में यह भी सामने आया है कि बड़े देशों के लोगों ने भी भारतीय बनने में रुचि दिखाई है। अमेरिका के 59, ब्रिटिश के 19, मलेशिया के 19, सिंगापुर के 13, जर्मनी 6, आस्ट्रेलिया के 4, फ्रेंच 3, इटली के 3, चीन के दो, इजरायल के एक और रशिया के एक नागरिक ने भी भारतीय नागरिकता ली। वहीं 2011 से लेकर 2016 तक 5477 विदेशी लोगों ने भारत की नागरिकता ली है। इसमें 2157 पाकिस्तानी, 1461 स्टेटलेस, 918 अफगानी, 218 बांग्लादेशी, 108 श्रीलंकाई, 66 ईरानी, 164 इंग्लैंड, 61 अमेरिकन व्यक्तियों ने नागरिकता ली।

ये भी पढ़े :

# दुष्कर्म के आरोपी के साथ ही करा दिया दस साल की बालिका का विवाह, ससुर ने भी किया शर्मसार, तीन तलाक देकर भेजा मायके

# राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का बड़ा घोटाला, आखिर कैसे 14 महीने में 8 बच्चियों को जन्म दे सकती है 65 साल की महिला

# आखिर क्यों फांसी के फंदे पर झूला छठी कक्षा का छात्र, कमरे में ले रहा था ऑनलाइन क्लास

# ऑटोप्सी रिपोर्ट आई सामने, गर्दन पर मिला था 33 सेमी लंबा निशान; सुशांत के पिता के वकील बोले - कई अहम बातों का जिक्र ही नहीं

# दिल्ली : कोरोना से घटती मृत्युदर का कारण बनी एंबुलेंस की बढ़ाई गई संख्या, सिर्फ 18 मिनट में पहुंच रही मरीजों के पास

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com